कुसुम का फुल देगा रोजगार, बीमारियां भी करेंगी तौबा

फूलों का उपयोग तो वैसे हम सब सजावट या पूजा पाठ के लिए ही करते रहें हैं। लेकिन पूजा पाठ के साथ साथ फूलों का उपयोग दवाओं में भी किया जाता है। जिससे कई तरह की बीमारी से छुटकारा मिलता है। ऐसा ही एक फूल है कुसुम।

कुसुम के फूलो का उपयोग कई तरह की बीमारियों की दवा बनाने के लिएं किया जाता है। ऐसे में कुसुम की खेती करने से किसान अच्छी कमाई भी कर सकतें हैं।

कुसुम को सबसे पुरानी फसलों में से एक माना जाता है। कुसुम मे 20 से 35% तेल की मात्रा होती है। इस तेल का उपयोग पशु के चारे के आलावा खाना बनाने में किया जाता है। इन सब के आलावा कुसुम के फूल से शरबत, रंग और साबुन भी बनाएं जाते हैं।

कुसुम के फूलो की खेती अक्सर ठंड के मौसम में की जाती हैं। ऐसा माना जाता है की कम पानी में भी कुसुम अच्छी पैदावर देते हैं जिससे किसानों को फायदा मिलता है।

इतना ही नही चीन में कुसुम के फूलो से ऐसी दवाई बनाई जाती है जिससे हार्ट की बीमारी, सांस की तकलीफ, गठिया और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता है।

कुसुम के फूलों से कई तरह के हर्बल कलर्स भी बनाएं जाते है। जो बिल्कुल केमिकल फ्री होते हैं और इनका इंसान की स्किन पर कोई इफेक्ट नहीं पड़ता।

इसके साथ ही कुसुम के फूलों की सुखी हुई पंखुड़ी को उपयोग करते हुए चाय बनाई जाती है। ऐसे में मार्केट में कुसुम के फूलों की डिमांड होने की वजह से किसान इससे लाखों रुपए कमा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *