असम सरकार ने ‘काजी नेमू” को राज्य फल घोषित किया, विदेशों में होता है निर्यात

kaji nemu

असम की हिमंत विस्वा सरमा सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसल में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सरकार ने मंगलवार को ‘काजी नेमू’ को राज्य फल घोषित किया। ‘काजी नेमू’ अपनी अनूठी सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि इसमें जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग भी मिला है। असम में किसान बड़े पैमाने पर ‘काजी नेमू’ की खेती करते हैं. ‘ ‘काजी नेमू’ का निर्यात किया जाता है। जिसके कारण ये किसानों के लिए आय का बड़ा जरिया है।

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि कैबिनेट के फैसले के बाद बताया कि ‘काजी नेमू’ को राज्य फल घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे प्रदेश में इसकी खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की कमाई भी बढ़ेगी। क्योंकि काजी नीबू की बाजार में काफी मांग हैं और ये विदेशों को निर्यात किया जाता है।

राज्य में होता है 1.58 मीट्रिक टन उत्पादन

बोरा ने कहा कि फल को 2016 में जीआई टैग मिला और राज्य में व्यावसायिक रूप से उगाया गया है। इसका निर्यात भी किया जाता है। यही कारण है कि असम में काजी नेमू की व्यावसायिक खेती की जाती है। किसान लगभग 15.90 हेक्टेयर भूमि पर इसकी खेती करते हैं। जिससे 1.58 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। पिछले दो वर्षों में इस फल को मध्य पूर्व सहित कई देशों में निर्यात किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बात कही

इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि काजी नेमू को राज्य फल घोषित करने के निर्णय से फल को विश्व स्तर पर अधिक प्रमुखता से आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार ने काजी नेमू (साइट्रस लिमोन) को असम का राज्य फल घोषित करने का फैसला किया है। अपनी अनूठी सुगंध और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ इसके अलावा, असम नींबू ने हमारे स्थानीय व्यंजनों को समृद्ध किया है। सीएम ने कहा कि इस घोषणा के साथ, आत्मनिर्भरता और उत्पादन को बढ़ावा देते हुए वैश्विक फल मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है।

5000 काजी नेमू निर्यात किया गया था

दिसंबर में यह बताया गया कि शिवसागर जिले के 16 किसानों के एक समूह और तिनसुकिया जिले के कई किसानों ने संयुक्त राष्ट्र को 500 किलोग्राम फ्लैट बीन्स और 5000 नींबू (काजी नेमू) का निर्यात किया था। खास बात यह है कि फ्लैट बीन्स और नींबू की खेप लंदन के न्यू स्पिटलफील्ड्स मार्केट में भेजी गई। जो यूरोप में ताजी उपज का एक प्रमुख केंद्र है। यह बाजार अपने महंगे ग्राहकों के लिए जाना जाता है जो सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले फल और सब्जियां खरीदते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *