यूपी में शुरू होगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा, जानें मौसम का हाल

Weather Update

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं और ठंड का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में सर्दियां बढ़ेंगी। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार से लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है तो न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को अब दिन के साथ-साथ रात और शाम को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा, जिससे हाड़ कंपा देने वाली सर्दी शुरू हो जाएगी।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, यूपी में 21 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि एक-दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही 22, 23 और 24 जनवरी को मौसम शुष्क रहने और एक-दो स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

इन इलाकों में कोहरे का अलर्ट

अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस बीच आईएसडी की रिपोर्ट के मुताबिक, आज नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, भीमनगर, मुरादाबाद,बिजनौर और रामपुर में घना कोहरा परेशान कर सकता है। कम दृश्यता के कारण सुबह के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नजीबाबाद में पड़ रही है ज्यादा ठंड

यूपी में इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए सबसे कम तापमान नजीबाबाद में रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रात सबसे ठंडी रात रही। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर का 7.6 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर का 9.0 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 6.5 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इन दिनों दिन में गुनगुनी धूप निकल, रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण रात काफी ठंडी हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही है ठंड?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है। चूंकि पूर्वी दिशा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था, इसलिए बारिश हुई। इससे लोगों को फिर से बारिश की आशंका सताने लगी। लेकिन आपको बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से बारिश का कोई अलर्ट नहीं आया है। राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है। कई जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *