काली मूली की खेती करके बेहतर मुनाफा कमा रहे किसान, जानिए है क्या इसके फायदे?

किसान भाई मूली की खेती सर्दी किए मौसम में करते हैं। किसान ज्यादातर सफेद मूली की खेती करते हैं इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। वर्तमान समय में किसान काली मूली की खेती करके अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। काली मूली में सफेद मूली के मुकाबले अधिक पोषक तत्व पाये जाते हैं।

सर्दियों के मौसम में लगभग सभी लोग सफेद मूली का सेवन करते हैं। मूली का प्रयोग मुख्य रूप से सलाद के रूप में किया जाता है। मूली से अचार, पराठे और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बह बनाये जाते हैं। मूली कई प्रकार की बिमारियों में भी अधिक लाभकारी होती है। क्या अपने काली मूली  के बारे में सुना है? काली मूली एक विशेष प्रकार की मूली है जिसके बारे में शायद आपने पहले सुना नहीं होगा। इसलिए यह आपके लिए चौंकाने वाला भी हो सकता है क्योंकि हम सब ज्यादातर सफेद मूली के बारे में ही जानते हैं। लेकिन आजकल काली मूली की खेती भी होती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। काली मूली में सफेद मूली की तुलना में अधिक विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके कारण किसानों को इसका उत्पादन करने से काफी लाभ भी होता है। काली मूली की खेती से मिलने वाले लाभों के कारण इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

प्रोटीन, विटामिन-ई और फाइबर से भरपूर है काली मूली

काली मूली बाहर से काली दिखती है लेकिन अंदर सफेद मूली के जैसी ही होती है। इसका स्वाद बिलकुल सफेद मूली की तरह ही होता है, लेकिन यह शलजम की तरह दिखती है। इसके सेवन से शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसे आयुर्वेदिक दवाइयों में भी उपयोग किया जाता है। यह मूली में विटामिन बी 6, थायमिन, प्रोटीन, विटामिन-ई और फाइबर के साथ-साथ कई पोषक तत्वों का स्रोत है। काली मूली फ्लू से भी शरीर को बचाने में मदद करती है।

किसान भाई इस विधि से करें खेती

काली मूली की खेती भी सफेद मूली की खेती की तरह ही की जाती है। खेत में गोबर को खाद के रूप में बिखेर दिया जाता है। इसके बाद कई बार जुताई की जाती है ताकि मिट्टी अच्छे से तैयार हो सके। फिर खेत को समतल करने के लिए पाटा चलाया जाता है। इसके बाद बीज की बुवाई के लिए क्यारी बनाई जाती है। खेत में उचित जल निकासी का भी ध्यान रखा जाता है। खेत में पानी एकत्र नहीं चाहिए यदि पानी एकत्र होगा तो यह फसल के लिए नुकसानदायक होगा।

शरीर को कई बिमारियों से बचती है काली मूली

काली मूली में विशेष रूप से अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं  जो दिल के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करते है। यदि आप इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह आपके हृदय के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट विषैले कणों के खिलाफ लड़ता है और हृदय को कई बीमारियों और स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके बैड फैट को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही यह हड्डियों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

किसान भाई फसल लगाकर बढ़ा सकते हैं अपनी आय

किसान भाई एक एकड़ क्षेत्रफल में काली मूली की खेती करने के लिए 30000 रूपये से लेकर 35000 रुपयों का खर्च अत है। इसके फसल 50-55 दिनों में तैयार हो जाती है। एक एकड़ भूमि पर लगभग 70-80 कुंतल मूली का उत्पादन होता है। ऐसे में किसान भाई इस फसल को लगाकर दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *