उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद को लेकर एक्शन में सरकार, क्या कहते है नए नियम?

wheat purchase

योगी सरकार ने किसानो को आर्थिक मज़बूती देने के लिए और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024 -25 में 60 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद के पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारियों को भी तैनात किया है। सीएम योगी के निर्देश पर नोडल अधिकारी मौके पर जाकर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इन क्रय केन्द्रो में होगा रजिस्ट्रेशन:
इस लक्ष्य के लिए सरकार ने पूरे राज्य के 6500 क्रय केंद्र को चलाने का टारगेट रखा है। राज्य में फिलहाल 6416 केंद्र चल रहे है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त किया है।

इतने किसानों का पूरा हो चुका रजिस्ट्रेशन :
अभी तक राज्य के 6416 क्रय केन्द्रो में 2 लाख 75 हज़ार से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही अभी तक 1 लाख 91 हज़ार किसानों का वेरिफिकेशन हो चुका है।

इन किसानों में से 72100 ने पब्लिक पोर्टल और 2 लाख 2 हज़ार से अधिक का वेरिफिकेशन एजेंसियो द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *