अब कृषि सम्बंधित सभी जानकारी पाएं एक क्लिक पर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार मतदताओंको खुश करने में लगी है। जिसके चलते हर रोज नई नई योजनाओंका पिटारा खोला जा रहा है। इसी तर्ज पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने देश के किसानों के लिए ‘कृषि कमान और नियंत्रण केंद्र’ का उद्घाटन किया है। इस मौके पर कृषि मंत्री मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर देश के किसानों को आगे बढ़ाना चाहती है। इस तकनीक से किसानों को आनेवाली समस्या से निपटना आसान हो जाएग।

मुंडा ने कहा की अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग है जो कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही किसानों के लिए सभी डिजिटल सेवाएँ एक ही ‘कृषि कमांड और नियंत्रण केंद्र’ में उपलब्ध होंगी। इस नई पहल का उद्देश्य किसानों को उनके क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराना है। कई बार मौसम किसानों की उपज पर पानी फेर देता है। फसल ख़राब होने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। इस केंद्र से किसानों को फसलों का रियल टाइम डेटा और उसका विश्लेषण उपलब्ध होगा। फसलें बर्बाद नहीं होंगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

 कृषि कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन 

कृषि मंत्री मुंडा ने उम्मीद जताई कि ‘कृषि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ से सरकारी योजनाओं का लाभ लेना किसानों के लिए आसान होगा। आज डिजितक प्लेटफार्म के कारण करोड़ों किसानों को एक क्लिक पर पीएम किसान निधि का पैसा उनके बैंक खाते में पहुँच रहा है। उन्होंने कहा की ‘एग्रीकल्चर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ से कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे सभी डिजिटल नवाचारों को देखा जा सकेगा।रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से फसल सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी, मृदा सर्वेक्षण से प्राप्त डेटा, मौसम विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी, डिजिटल फसल सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी और कृषि मैपर पर उपलब्ध जानकारी का एक ही स्थान पर विश्लेषण करके सटीक निर्णय लिया जाएगा। यह सब ‘कृषि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ की वजह से संभव होगा।

कृषि कार्य में पारदर्शिता

मुंडा ने कहा कि ‘कृषि कमांड एवं नियंत्रण केंद्र’ के कारण किसानों को एक साथ कई जानकारियां उपलब्ध होंगी और कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो जायेगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का वर्तमान युग कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डिजिटल तकनीक से कामकाज में पारदर्शिता आई है। प्रधानमंत्री मोदी का न्यूनतम सरकार-अधिकतम सरकार का मूल मंत्र देश के किसानों के लिए काम कर रहा है।

नया डिजिटल आयाम

आज टेक्नोलॉजी हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गई है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपनी साझेदारी से किसान को मजबूत करे और कृषि मंत्रालय ने इसमें एक नया डिजिटल आयाम जोड़ा है। कृषि मंत्री मुंडा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि इस तकनीक से किसानों को फायदा हो और लोगों को ज्यादा मदद मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *