अजब-गजब: लहसुन की रखवाली के लिए किसानों ने लिया बंदूक का सहारा

आसमान छूते लहसुन के दामों ने किसानों के लिए एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। लहसुन की चोरी ना हो जाए इस डर से किसान खेतों में बंदूकें लेकर घूम रहे हैं। जैसे-जैसे लहसुन के दाम बढ़ रहे हैं, वैसे इसकी चोरी के मामले भी बड़ते दिख रहे हैं। अब इन चोरों से लहसुन को बचाने के लिए किसानों को बंदूक उठानी पड़ रही है। फिलहाल बाजार में लहसुन की कीमत पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गयी है।

किसानों को लहसुन की फसलों की निगरानी के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाना पड़ गए। वहीं मध्य्प्रदेश के अगर मालवा क्षेत्र में किसान अपने फसलों की रखवाली करने के लिए बंदूकों को सहारा ले रहे हैं। खेतों से लहसुन चोरी न हो जाए। इसलिए बंदूक और लट्ट लेकर फसल की पहरेदारी की जा रही है। लहसुन के भाव आसमान पर होने से किसानों को खेतों से लहसुन चोरी का डर सता रहा है। इसलिए किसान हर तरह से अपनी फसल को बचाकर रखना चाहते है।

आसमान छूते लहसुन के भाव बड़ा चोरी का डर

बाजार में लहसुन के दाम 400 -500 रुपए किलो तक पहुंच गए है जिससे किसानों की कमाई बढ़ रही है। अगर चोरी हो जाए तो किसानों को भरी नुकसान हो सकता है।

दिन रात रखना पड़ता है खेती का खयाल

आगर मालवा जिले के गांवों के किसान दिन -रात अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। वैसे तो किसान हमेशा से ही अपनी फसलों की देखरेख करते है, उनकी रक्षा करते है ताकि जंगली जानवर और आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। मगर इस बार जो हो रहा है वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। दरअसल किसान पशुओं से नहीं बल्कि चोरों से अपनी फसलों को बचा रहे हैं।

पांच हजार एकड़ में लहसुन की खेती

अगर मालवा क्षेत्र में तक़रीबन पांच हजार एकड़ जमीन में किसानों द्वारा लहसुन की खेती की जाती है। यहां ऐसे कई गांव है, जहां अधिकांश किसान लहसुन की बुवाई और पैदावार लेते हैं। यहां का रकबा अधिक होने और भाव की अधिकता के कारण यहां चोरों का आतंक बढ़ गया है। यही वजह है किसान अब सुरक्षा में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *