Weather Update मध्य भारत में गर्मी का कहर शुरू

पिछले साल झुलसा देने वाली गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के आसार अभी से ही नजर आने लगे हैं। गर्मियों की शुरुआत में ही मध्य भारत के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और रायलसीमा क्षेत्र के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत के कई शहरों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी का आलम यह है की पारा 41 डिग्री पार कर चूका है।

वहीं महाराष्ट्र का अकोला देश का सबसे गर्म जिला बन गया है। अकोला में पारा 42 डिग्री को पार कर गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए इन इलाकों में मौसम विभाग ने लोगों से दिन में बहार न निकल ने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में लू का असर शुरू 

बढ़ते तापमान और गर्मी का के कारण मध्य प्रदेश में गुना और सागर जैसे शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। जहां गुना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सागर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही शहरों का तापमान सामान्य से काफ़ी बढ़ा हुआ है जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है।

अकोला में तापमान 42 डिग्री पार 

इधर महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में भी यही स्थिति देखी जा रही है जहां तापमान सामान्य से कहीं ज़्यादा बढ़ गया है। विदर्भके अकोला शहर में तापमान खास तौर पर 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो इस मौसम के दौरान यहां का सबसे अधिक तापमान मे से एक है।

तापमान में वृद्धि ग्लोबल वार्मिंग का असर 

मध्य भारत में तापमान में इस बड़ी बढ़ोत्तरी में ग्लोबल वार्मिंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश में अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण ये शहर आमतौर पर उच्च तापमान के आदी हैं। फिर भी, इस साल देखी गई रिकॉर्ड तोड़ गर्मी एक खतरनाक रुझान की ओर इशारा करती दिखाई दे रही है।

हीटस्ट्रोक से बचने के लिए घर में रहें 

भारतीय मौसम विभाग ने इन इलाकों के निवासियों को चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्हें दिन के समय पड़ने वाली भीषण गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी है। साथ ही हीटस्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचने के लिए दिशा-निर्देश भी साझा किए गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

आईएमडी ने कहा है कि देश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे मार्च के अंत में पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ सहित अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल और माहे के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *