सेहत के साथ कमाई भी लाजवाब

भारत एक कृषि प्रधान देश है, ये बात तो सभी जानते हैं। भारत में हर साल कई तरह की फसलें उगाई जाती है जिससे किसानों की अच्छी कमाई भी होती है। भारत में किसान अब ज़ोर शोर से खेती कर रहें हैं और इससे उन्हे अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। ऐसे ही राजस्थान में खजूर की खेती ने वहां के लोगो की जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया है।

राजस्थान के आलावा गुजरात , तमिलनाडु और केरल में भी किसान खजूर की खेती से अच्छी कमाई कर रहें हैं।

खजूर की खेती पहले के समय में ईरान में काफी बड़ी तादाद में की जाती थी। हालाकि, पिछले काफ़ी समय से भारत में भी खजूर की खेती ने रफ्तार पकड़ी है। अब अगर बात करे खजूर से होने वाले मुनाफे की तो, एक खजूर का पेड़ लगभग 80 से 100 किलो खजूर देता है। एक एकड़ जमीन में खजूर के 60 पौधे लगाएं जा सकते हैं।

अगर साल भर के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल भर में लगभग 5000 किलो खजूर खेती से पैदा किए जा सकते हैं। मार्केट मे इसकी डिमांड भी हर समय काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में किसान महज़ कुछ पेड़ो से लाखों की कमाई कर सकते हैं।

आइए जाने खजूर की खेती से कैसे करे लाखों की कमाई

अब अगर खजूर की खेती की बात करे तो, खजूर की खेती करने का सबसे सर्वोत्तम समय जुलाई माह से सितंबर तक माना जाता है। खजूर के पौधे को हर तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि, खजूर के पेड़ो के बीच की दूरी 8 मीटर से थोड़ी ज्यादा हो।

खजूर के पौधे को ज्यादा पानी की ज़रूरत नही होती । जहां गर्मी में खजूर का पेड़ महीने में महज़ 15—20 दिन पानी मांगता है तो वही ठंड में एक बार पानी देने से भी काम हो जाता है। खजूर का पेड़ अपने लगने के तीन वर्ष बाद से फल देना शुरु कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *