छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 करे आवेदन, पाए 100000 रुपए की राशि

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कम लागत और बढ़िया मुनाफे के चलते देश के ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन एक लोकप्रिय व्यवसाय के तौर पर उभर कर सामने आया है | राज्य सरकार भी अपने स्तर पर मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव कोशिश करती है | इसके चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का आरंभ किया | जिसमें आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है |

राज्य के मत्स्य पालन का कार्य करने वाले नागरिको को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस योजना का आरंभ किया गया है। मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को इस योजना के माध्यम से 100000 रुपए की राशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। किसी भी व्यक्ति,संगठन, समुदाय या संस्था द्वारा पुरस्कार राशि प्राप्त करने हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है, इसके अंतर्गत चयनित समिति के द्वारा आवेदन करने के बाद इस बात की पुष्टि की जाती है कि कौन सा आवेदक मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार राशि प्राप्त करने हेतु पात्र है।

छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का उद्देश्य
मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में मछली पालन के कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके साथ ही मछली पालन के क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिको को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
आय प्रमाण पत्र
मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो आदि
आधिकारिक वेबसाइट :  agriportal.cg.nic.in

ऑफलाइन आवेदन हेतु
मछली पालन विभाग कार्यालय से मुफ्त में आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है |
इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर देना है, आवेदन करते समय आवेदक को आवेदन फॉर्म के साथ मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वीडियो या फोटो को जमा करना होगा।
अब आपको फॉर्म को जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन, उप संचालक मछली पालन या सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *