सरकार से खरीदें सस्ते में पशुओं का चारा

सस्ते में पशुओं के लिए उन्नत चारा खरीदने का सुवर्ण अवसर राष्ट्रिय बीज निगम दे रहा है। इस साईट से बीज खरीदने पर आपको 31 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बाजरा, जिसे देशभर में “बजरी” के नाम से भी जाना जाता है, पशुओं के लिए मुख्य भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसका उपयोग गाय, भैंस, बकरी, घोड़े और अन्य पालतू जानवरों के लिए चारे के तौर पर किया जाता है। बाजरे के बीजों और पौधों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो पशुओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।

मिलेगी 31 प्रतिशत छूट: 

अगर आप पशुपालन व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने पशुओं के लिए उन्नत चारा बाजरे का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी जानकारी है। राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजरा चारा की BIAF-1 किस्म का उन्नत बीज बेच रहा है। इस बीज पर आपको 31 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस उन्नत बीज को आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन (NSC) के ऑनलाइन स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं।

BIAF-1 बाजरे की विशेषताएं :

BIAF-1 बाजरे की यह खासियत है कि यह मल्टी कटिंग का अनाज है। इसकी पहली कटाई 50 से 55 दिनों में होती है और 6 महीने में 3 बार कटाई की जा सकती है। यह घास 7 से 8 फीट तक ऊंची होती है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जानवरों को इस चारे का स्वाद पसंद होता है और इसका सेवन पशुओं में दूध और वसा की वृद्धि में मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि यह गर्म नहीं होता, जिससे गर्भवती पशुओं को भी इसे खिलाया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता :

BIAF-1 बाजरे के बीज की कीमत 120 रुपये प्रति किलो है, जिसमें 31% की छूट दी गई है। इसे आप राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *