महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदाओं पर मिलेगा मुआवजा, सरकार ने 106 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

प्राकृतिक आपदाओं के नाम से आप भी रूबरू होंगे। क्योंकि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हर साल किसानों को और आम लोगों को नुकसान होता है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि फसलों और अन्य संपत्ति का बड़े पैमाने पर नुकसान होता है। गौरतलब है कि 2020 से 2022 की अवधि के दौरान राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा था और अब राज्य सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए सहायता वितरण का फैसला लिया है। राज्य सरकार के राजस्व एवं वन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सरकार ने 106 करोड़ रूपये की दी मंजूरी

राज्य के राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के प्रभावित किसानों और प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। असल में  2020 से 2022 की अवधि के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि फसलों और अन्य संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। था इसके चलते जन प्रतिनिधियों एवं प्रभावित किसानों एवं नागरिकों ने मांग की थी कि सरकार प्रभावित किसानों एवं नागरिकों की मदद करे। वहीं अब राज्य सरकार ने 106 करोड़ 64 लाख 94 हजार रुपये की सहायता वितरण को भी मंजूरी दी है।

कोरोना के कारण हुईं थी दिक्कतें

राज्य में कोरोना के प्रकोप एवं अन्य कारणों से धनराशि वितरण में कुछ तकनीकी दिक्कतें आयीं। इसके चलते फंड आवंटन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। सभी मंडलायुक्तों को फसल एवं अन्य नुकसान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गए थे। जिसके बाद शासन को प्रस्ताव मिले हैं और इसके लिए धनराशि वितरण को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में किसानों को इस धनराशि से मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *