बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दी गई है कृषि विभाग की जिम्मेदारी, नीतिश कुमार पर कभी साधा था निशाना

Deputy CM Vijay Sinha

बिहार में नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और आज शपथ ग्रहण समारोह के सातवें दिन बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। राज्य में कृषि विभाग के साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को आठ अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ सात अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब सहकारिता विभाग के मंत्री पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार होंगे। जबकि सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास रखा है।

कृषि मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के साथ-साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के लिए कई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं। क्योंकि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने किसान से बातचीत में कृषि रोडमैप समेत राज्य की कृषि व्यवस्था पर कई सवाल उठाए थे। लिहाजा अब इस विभाग की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। उस दौरान उन्होंने कहा था कि आज प्रदेश का कृषि देश में 28वें नंबर पर पहुंच गया है। अब कृषि मंत्री बनने के बाद उनके लिए कृषि को 28वें से पहले स्थान पर ले जाना बड़ी चुनौती होगी।

आठ अन्य विभागों को मिली जिम्मेदारी

बिहार की राजनीति में चर्चित चेहरे के तौर पर पहचाने जाने वाले विजय सिन्हा लगातार तीन बार लखीसराय सीट से विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी से विधायक की कुर्सी संभालने वाले सिन्हा अब उपमुख्यमंत्री के अलावा कृषि विभाग का प्रभार संभालेंगे। जिसे राज्य की रीढ़ कहा जाता है। इसके साथ ही उन्हें आठ अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। किस कृषि में उन्हें गन्ना उद्योग, खान संसाधन, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, सड़क निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा जन स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बनाया गया है।

डिप्टी सीएम तक का सफर

बिहार की राजनीति में विजय कुमार सिन्हा की अपनी अलग पहचान है। प्रदेश के लखीसराय के रहने वाले 56 वर्षीय विजय सिन्हा ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश संगठन के प्रभारी बनने के साथ ही 2004 में वह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने। इसके साथ ही वह किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि से जुड़ी समस्याओं को करीब से देखा है। विजय सिन्हा 2020 के चुनावों के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले पहले भाजपा नेता थे। वहीं, 2024 में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम के अलावा उन्हें कृषि मंत्री की जिम्मेदारी भी मिली है।

इन मंत्रियों को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी

नीतीश कुमार ने पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ आठ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी 3 फरवरी को कर दिया गया है।

सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य, नगरीय विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा कानून विभाग का मंत्री बनाया गया है।

डॉ. प्रेम कुमार

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, पर्यटन विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

विजय कुमार चौधरी

महागठबंधन सरकार में कभी वित्त मंत्री रहे विजय कुमार चौधरी को एनडीए गठबंधन में जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, , शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बनाया गया है।

संतोष कुमार सुमन

एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

श्रवण कुमार

जदयू के श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रभार दिया गया है।

बिजेंद्र कुमार यादव

महागठबंधन सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र कुमार यादव को एनडीए गठबंधन सरकार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा उन्हें योजना एवं विकास, निषेध, आबकारी एवं पंजीकरण, ग्रामीण मामले तथा अल्पसंख्यक विभाग का मंत्री बनाया गया है, ।

सुमित कुमार सिंह

निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *