किसान फूलों की खेती करके बन सकते है अमीर

 

पारम्परिक फसलों के बगैर भी कई ऐसे उत्पाद है जिसकी खेती करके किसान मालामाल बन सकते है | लेकिन  इस बात से अनजान किसानों के लिए फूलो की खेती करना ज्यादा फायदेमंद है | उसमे भी जिरेनियम के फूलों खेती करने से किसानों को अधिक लाभ होगा | इस फूलों से निकला तेल 20 हजार रुपये किलो  तक बिकता है | उसकी मांग भी बाजार में बहुत है |

खास बात यह है कि फूलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार प्रोत्साहित भी कर रही है| इसके लिए वह सब्सिडी मुहैया करा रही है| भारत में सुगंधित फूलों के रस का उपयोग कॉस्मेटिक आइटम्स बनाने में किया जाता है| इसका उपयोग इत्र, साबुन, सैम्पू और सौंदर्य प्रसाधान बनाने में किया जाता है| साथ ही आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में भी सुगंधित फूलों का उपयोग होता है| अगर किसान भाई फूल की खेती करना चाहते हैं तो उनके लिए जिरेनियम की खेती अच्छा ऑप्शन होगा| क्योंकि इसका तेल मार्केट में हजारों रुपये किलो बिकता है| ऐसे में जिरेनियम की खेती कर किसान कम समय में ही अच्छी कमाई कर सकते हैं|

खास बात यह है कि जिरेनियम की खेती में लागत काफी कम आती है | इसकी खेती किसान कहीं पर भी कर सकते हैं. हालांकि, बलुई दोमत मिट्टी इसके लिए अच्छा माना गया है| साथ ही मिट्टी का पीएच माम 5.5 से 7.5 बेहतर माना गया है| खास बात यह है कि जिरेनियम की बुवाई करने से पहले किसान भाई खेत की अच्छी तरह से जुताई कर लें| साथ ही खेती से पानी की निकासी भी अच्छी तरह से कर लें| बाजार में इसका तेल 20 हजार रुपये किलो बिकता है | 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *