दिल्ली में गिरेगा पारा, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

Severe drought situation in Himachal

  नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून पहुँच चुका है वही कुछ राज्य अभी भी मानसून का इन्तजार कर रहे हैं। देश के कई राज्यों में गर्मी और हीटवेव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है इससे दिल्ली का पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चूका है जबकि कई राज्य अभी गर्मी और हीटवेव के प्रकोप से जूझ रहे हैं। भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे कि तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

 राजस्थान में जारी किया रेड अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण भारी बारिश की आशंका जताई है इसलिए विभाग ने कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान के चलते सबसे बड़ा खतरा गुजरात को है। इसके कारण गुजरात के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कई गांवों को खाली भी करवाया गया है। केरल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत कई अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे मे मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ, असम, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के तट से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *