किसान संघ के अध्यक्ष पद पर एनसीपी का तो उपाध्यक्ष पर बीजेपी परचम लहराया

महाराषट्र के कोल्हापुर में किसान सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर राष्ट्रवादी पार्टी के प्रविणसिंह पाटिल का चुनाव किया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर भाजपा के राजसिंह शेलके का चयन हुआ है। चुनाव की  रूपरेखा को तय करते हुए कोल्हापुर के पालकमंत्री हसन मुशरिफ, विधायक सतेज पाटिल, विधायक पीएन पाटिल, विधायक विनय कोरे इन्होंने अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर संगमत कर बंद लिफाफे में पूर्वाध्यक्ष युवराज पाटिल को नाम सौप दिए। युवराज पाटिल ने शासकीय विश्राम गृह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की।

कोल्हापुर किसान संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कौन विराजमान होंगे इसकी रणनीति पालकमंत्री हसन मुशरिफ विधायक सतेज पाटिल, विधायक पीएन पाटिल और विधायक विनय कोरे ने कल ही रणनीति बना ली थी। कोल्हापुर किसान संघ के चुनाव की घोषणा से पहले पालकमंत्री ने चुने हुए नामों का लिफाफा पूर्व अध्यक्ष युवराज पाटिल को सौप दिया। राष्ट्रवादी पार्टी  को अध्यक्ष और बीजेपी को उपाध्यक्ष पद मिलने पर कार्यकर्ताओं खुशी मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *