अब एक ही जगह पर होगी पांच फसलों की खेती

मल्टीलेयर फार्मिंग छोटे किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। इस फार्मिंग के जनक आकाश चौरसिया 12 दिनों की प्रैक्टिकल वर्कशॉप करने जा रहे हैं। इस वर्कशॉप में कृषि, कृषि प्रबंधन और कम पैसों में गौशाला निर्माण के बारे में सिखाएंगे। यह वर्कशॉप 8 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले किसानों के लिए खाना मुफ्त रहेगा और उन्हें वर्कशॉप का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

जानें कैसे करें मल्टीलेयर फार्मिंग 

मल्टीलेयर फार्मिंग की यह वर्कशॉप 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगी। सागर शहर से लगे कपूरिया गांव में चौरसिया फार्महाउस पर यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भाग लेने से पहले सूचना के अलावा कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी लाने होंगे। इन डाक्यूमेंट्स में सभी किसान भाई-बहन अपना नाम, पासपोर्ट साइज़ फोटो, आधार कार्ड अपने साथ लेकर आएंगे, इसके साथ ही भाग लेने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखकर 9755966275 पर WhatsApp करें।

एक साथ पांच फसलों की खेती

मल्टीलेयर फार्मिंग की मदद से किसान एक साथ पांच फसलों की खेती कर सकता है। मल्टीलेयर फार्मिंगसे खेती करने के लिए खेत पर एक ढांचा तैयार किया जाता है। एक एकड़ ज़मीन पर चार लाख की लागत से बांस और घास की मदद से ये ढांचा बनता है, जो की 5 साल तक चल सकता है। इसमें एक ज़मीन के अंदर और एक ज़मीन के ऊपर एक फल और एक लता वाली फसल लगते है।

एक साल में चार लाख की कमाई

आकाश अब तक सागर से लेकर सऊदी अरब तक ट्रेनिंग दे चुके है। उनके अनुसार इस तरह से खेती करने पर किसान एक साल में चार लाख की कमाई आराम से कर सकता है। जहां पारंपरिक खेती से किसानो को नुकसान होता है वही ये खेती किसानो की इनकम को बढ़ने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *