सफेद बैंगन चमकाएगा किसानों की किस्मत

भारत में खेती अब लोगों के लिए रोजगार का एक नया जरिया बन चुका है। हर दिन भारत में तरह-तरह की चीजों की खेती की जाती है। उनमें से एक है सफेद बैंगन, जिसकी खेती करने से किसानों को तगड़ा मुनाफा मिल रहा है।

बैंगन का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में दो किस्म के बैंगन आते हैं। एक हरे और दूसरा काले रंग का। लेकिन, इन सब के अलावा एक सफेद रंग का बैंगन भी होता है। यह बैंगन पूरी तरह से सफेद होता है और इसका डंठल हरे रंग का होता है। ऐसे में इसकी मार्केट में डिमांड काफी ज्यादा होती है।

पूरे साल हो सकती है इस बैंगन की खेती

सफेद बैंगन की खेती साल के सभी महीनों में की जा सकती है। ऐसे में इसकी खेती से किसानों को साल भर तक उत्पादन दे सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो सफेद बैंगन अन्य बैंगन की तुलना में अधिक महंगा बिकता है। इसकी कीमत सामान्य बैंगन से 3-4 गुना अधिक होती है। साथ ही सफेद बैंगन की खेती में सामान्य बैंगन की तुलना में कम लागत आती है। इस बैंगन में कम कीट-रोग लगते हैं, जिससे किसानों को कीटनाशकों पर कम खर्च करना पड़ता है।

कैसे हो सकती है सफेद बैंगन से कमाई

बैंगन की सब्जी या भर्ता लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में पहली हार्वेस्टिंग के दौरान सफेद बैंगन की खेती में 2 लाख तक का खर्च आ सकता है। इसकी खेती में कुल 4 लाख तक का खर्च आ सकता है। एक हेक्टेयर में सफेद बैंगन का करीब 100 टन का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे साल भर में 10 लाख़ तक की कमाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *