बैंक की नौकरी छोड़ दो भाई कमा रहें खेती से करोड़ो

भारत मे अक्सर जॉब्स को सबसे सुरक्षित इनकम का सोर्स माना जाता है। भारत मे लोग आज भी खेती को अपना प्रोफेशन नही बनाना चाहते क्योंकि, खेती में नुकसान होने का खतरा रहता है। लेकिन महाराष्ट्र के दो भाइयों ने सदियों से चली आ रही इस सोच को गलत साबित करते हुए ऑर्गेनिक फार्मिंग से करोड़ो की कमाई कर रहें हैं। टू ब्रदर ऑर्गेनिक फार्म आज हर कोई इस नाम से परिचित है। शुरुआत में ठेले पर खेती से उगाये फलों की बिक्री करने वाले ये दोनों भाई आज 34 देश और 664 शहरों के 45 हजार ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं।

महाराष्ट्र के भदोनी के रहने वाले सत्यजीत और अजिंक्य 

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव भदोनी मे रहने सत्यजीत और अजिंक्य बैंक में नौकरी करते थे। एक तरफ़ जहां सत्यजीत कोटक महिंद्रा मे काम कर रहा था तो वही अजिंक्या की एचडीएफसी में नौकरी लगी थी।

10 साल नौकरी के बाद ऑर्गेनिक फार्मिंग का रास्ता चुना 

10 साल तक नौकरी करने के बाद साल 2012 मे दोनो भाइयों ने खेती को प्रोफेशन बनाने की ठानी। सालों की मेहनत के बाद दोनो ने ऑर्गेनिक फार्मिंग का रास्ता चुना और आज एनुअली तीन करोड़ की कमाई कर रहें हैं । इस काम की शुरूआत तो दोनो भाइयों ने एक छोटे ज़मीन के टुकड़े से की थी। लेकिन, आज वो 20 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं।

किसान पिता से मिली प्रेरणा 

दोनो भाइयों के पिता भी पेशे से एक किसान थे। उन्होने अपने दोनो बेटों को कभी भी खेतों मे काम करने नही दिया। पिता ने दिन रात मेहनत करते हुए अपने दोनो लड़को को पढ़ाया, दोनो ने कंप्यूटर साइंस और अकाउंट्स से अपना ग्रेजुएशन किया और उसके बाद एमबीए की पढाई की। जिसके बाद दोनो भाइयों की बैंक में जॉब लग गईं।

देश विशेध में मशहूर है सत्यजीत और अजिंक्य का ऑर्गेनिक फार्म 

दोनो भाई अब ऑर्गेनिक तरीकों से कई चीज़ बनाते हैं जिसमे चावल, दाल, घी और लड्डू जैसे प्रोडक्ट्स शमिल हैं। दोनो भाई इतने फेमस है की 14 से अधिक देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, यूएसए के लोग इनके ऑर्गेनिक फार्मिंग के तरीको को देखने को सीखने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *