देश में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, ज्यादा राज्यों में छाए रहेंगे बादल

cold wave alert

देश में कड़ाके की सर्दी का दौर इस समय खत्म हो चुका है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी ठंड का कहर जारी है। इस बीच उत्तर भारत के राज्यों से लेकर दूसरे राज्यों तक मौसम में बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब हरियाणा को फिलहाल शीत लहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यहां के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश की आशंका जताई है। इधर उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, देश भर में मौसम प्रणालियों की बात करें तो दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी पूर्व मध्य अरब सागर से कर्नाटक तट से ऊपर उत्तर आंतरिक कर्नाटक और मध्य क्षेत्र से महाराष्ट्र होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक जा रही है। दक्षिण ओडिशा पर एक जवाबी चक्रवात बना हुआ है। इसी वजह से देशभर में मौसम की गतिविधियों में बदलाव का दौर बना हुआ है।

ठंड से मिलेगी राहत

अगले 24 घंटों के लिए मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार हैं। 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान की बात करें तो इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तापमान में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इस समय उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री है। तापमान डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पंजाब के अमृतसर में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला।

दिल्ली में 14 फरवरी को बारिश का अनुमान

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में तेज धूप निकलने से दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 14 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है, इस दौरान पूरे सप्ताह दिल्ली का तापमान 7 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *