उत्तर प्रदेश में किस चीज़ की होती है सबसे अधिक खेती?

भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, भारत देश के हर एक राज्य में किसी न किसी फसल की खेती साल के सभी महीनों में होती रहती है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश भी अपनी अलग अलग फसलों की खेती के लिए जाना जाता है।

वैसे क्या आप जानते है की उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक किस फसल की खेती की जाती है?

इसका जवाब है गेहूँ। भारत में अगर सबसे अधिक प्रोडक्शन किसी फसल का होता है, तो वो है गेहूँ। ऐसे में लगभग 80 लाख हेक्टेयर गेहूँ की खेती होती है, इसमें लगभग 350 लाख टन गेहूँ का प्रोडक्शन होता है। उत्तर प्रदेश के लागग सभी जिलों में गेहूँ की खेती की जाती है।

गन्ने की खेती में भी आगे है उत्तर प्रदेश :

उत्तर प्रदेश में अगर गेहूँ के बाद सबसे अधिक किसी फसल की खेती की जाती है, तो वो है गन्ना। उत्तर प्रदेश में लगभग 50 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है, इससे पूरे प्रदेश में लगभग 900 लाख टन गन्ने का प्रोडक्शन होता है। गन्ने की खेती प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में होती है।

तीसरे नंबर पर आता है चावल:

उत्तर प्रदेश में चावल की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है, उत्तर प्रदेश में करीब 30 लाख हेक्टेयर में चावल की खेती की जाती है जिससे पूरे प्रदेश में करीब 150 लाख टन चावल का प्रोडक्शन होता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अन्य फसल जैसे तरबूज़, आलू , तम्बाकू ,मक्का , सोयाबीन, दाल और तिल की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *