क्या गर्मी का कहर डालेगा Wheat की Production पर असर

Summer season की शुरूआत भारत में हो चुकी है। इस साल भारत में और अधिक गर्मी पड़ने के पूरे पूरे आसार हैं। इसकी शुरूआत भी हो चुकी है, क्योंकि पिछ्ले कुछ दिनो से मौसम में temperature लगातार बढ़ता हुआ दिख रहा है। आम आदमी पहले से ही इस गर्मी से परेशान हैं, तो वही किसान की फसल को भी इस गर्मी का शिकार होना पड़ सकता है।

आने वाले टाइम में अगर गर्मी का असर सबसे अधिक किसी फसल पर दिखेगा, तो वो है गेहूं। जिससे इसकी production भी इस साल गड़बड़ा सकती है।

गेहूं अपनी चमक खो सकता है

भारत में wheat का production एक बड़े scale पर किया जाता है। ऐसे में experts के अनुसार इस साल अधिक गर्मी पड़ने की वजह से गेहूं अपनी चमक खो सकता है। ऐसे में किसान अपनी फसल बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले सकतें हैं। फसल की सिंचाई के लिए किसान दोपहर का समय चुन सकते हैं। इस समय सिंचाई करने से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल भी खराब नही होगी।

गर्मी से फसल में रोग का खतरा 

गेहूं की फसल में इसके आलावा रोग लगने का भी खतरा बना रहता है। गर्मी की वजह से फसल में पीला रतुआ रोग लगने के चांसेज बढ़ जाते हैं। ऐसे में पौधों की नियमित दौर पर निगरानी करते रहनी चहिए। वही अगर कोइ पौधा इस रोग से infected दिखाई दे तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

कितनी हो सकती है पैदावार

तो भारत में इस साल 112.5 मिलियन टन पैदावार होने के चांसेज है। इसके आलावा दो मिलियन टन गेंहू के export के भी prediction हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *