Bjp Manifesto मछली पालकों के लिए कई बड़ी योजनाएं

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में खेती और खेती से जुड़ें व्यवसाय के लिए कई घोषणाएं की है। भाजपा ने मछली पालकों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। संकल्प पत्र में मछली पालकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, वित्तीय सहायता और कौशल विकास जैसी योजनाओं पर फोकस किया गया है। घोषणा पत्र को जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे प्रयासों का उद्देश्य मत्स्य पालक परिवारजनों का सशक्तिकरण और देश में नीली क्रांति (Blue Revolution) को आगे बढ़ाना है।

घोषणा पत्र में मछली पालकों के लिए क्या है खास

मछुआरों के लिए प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर
तटीय समुदाय की महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान देते हुए मछली पालन आदि क्षेत्रों में प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर को विकसित करना।

सी-वीड की खेती
मत्स्य पालकों के आय बढ़ाने के लिए पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत सी-वीड (Seaweed Farming) की खेती को बढ़ावा।

मोती की खेती
भारत में मोती उत्पादन (Pearl Farming) को प्रोत्साहन देकर मत्स्य पालकों की स्थाई आजीविका के अवसर सुनिश्चित करना।

न्यूक्लियस ब्रीडिंग केंद्र और ब्रूड बैंक
न्यूक्लियस ब्रीडिंग केंद्रों और ब्रूड बैंकों के नेटवर्क की स्थापना से मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा।

मछुआरों की सुरक्षा के लिए सैटेलाइट इमेजरी
मछुआरा समुदाय की सुरक्षा और अन्य सेवाओं के लिए सैटेलाइट इमेजरी का एक विशेष कार्यक्रम शुरू करना।

टेक्नोलॉजी की मदद से मछुआरों की सहायता
मछली पालन में तटीय और जलीय प्राणियों के रोगों से निपटने, मछलियों के खाने और उनके विकास की जांच के लिए तकनीकी का उपयोग। मछली पालन और एक्वाकल्चर के प्रबंधन के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *