Health Benefits Of Purple Potato स्वाद और सेहत दोनों में असरदार

भारतीय व्यंजनों में आलू एक प्रमुख पदार्थ है। इसका सेवन भी अधिक किया जाता है। वैसे तो आलू को वजन बढ़ाने और diabetes के मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता लेकिन एक ऐसा भी आलू है जो सेहत और स्वाद दोनों में असरदार है। हम जिस आलू की बात कर रहें हैं वह है Purple Potato यानि बैंगनी आलू। हालांकि ये आलू भारत में कम ही पाया जाता है लेकिन इसमें पाई जाने वाली पौष्टिकता सफेद आलू से कहीं ज्यादा होती है। यह आलू साऊथ अमेरिका में अधिक पाया जाता है। पर्पल आलू में न्यूट्रीशन वैल्यू काफी ज्यादा है।इसमें स्टार्च की मात्रा काफी कम होती है।

वैसे तो आलू के कई रंग हैं जैसे लाल आलू और सफ़ेद आलू। लेकिन हम यहां पर्पल आलू के बारे में बात कर रहे हैं जिसके सेवन से आपको कई सारे Benefits मिलेंगे।

तो, जानते हैं क्या हैं Purple Potato के फायदे

कैंसर का खतरा कम

तो अगर आप साधारण आलू के बजाय इस पर्पल आलू का सेवन करते हैं तो कैंसर होने का खतरा कम हो जाता हैं। क्योंकि इस आलू में Anti Properties मौजूद होते हैं।

ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल

पर्पल आलू High और Low दोनों तरह के ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से 3 % सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और 4 %के करीबन डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम हो सकता हैं।

डायजेशन रहे दुरुस्त

पर्पल आलू पेट की हेल्थ को भी ठीक रखता हैं क्योंकि इसमें polyphenols होते हैं। जिसकी वजह से आंतों की हेल्थ अच्छी रहती है।

लिवर का रखे ख्याल

पर्पल आलू में Anti-Oxidant भरपूर मात्रा में होता है। जिससे लिवर बिमारियों से दूर रहता है। इस आलू के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट्स एक्टिविटी बढ़ती है, जिसकी वजह से लिवर फैट कम होता है।

शुगर को रखें कंट्रोल

पर्पल आलू के सेवन से शुगर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता हैं जो शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *