जुलाई में क्या रहने वाला है मौसम का मिजाज़ IMD ने की भविष्यवाणी

जून में कम बारिश के बाद अब जुलाई माह में अच्छी बरसात की उम्मीद है। सोमवार को मौसम विभाग ने जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई। दिल्ली में जून के अंतिम दिन अच्छी बरसात के बाद अब एक बार फ़िर मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश तो है लेकिन उमस भरी गर्मी तंग कर रही है। पहाड़ी राज्यों में हालांकि अच्छी बरसात देखने को मिल रही है।

 

 राजधानी दिल्ली में मॉनसून की स्पीड पर ब्रेक:

 

28 जून को दिल्ली में मानसून का आरंभ हुआ। 29 जून को दिल्ली में लगभग 8 मिलीमीटर वर्षा हुई। उसके बाद से ही भारी वर्षा की उम्मीद के विपरीत मौसम सूखा रहा है। बादल हैं लेकिन वर्षा नहीं हुई। कभी-कभार भारी बादल आते हैं जिससे वर्षा की उम्मीद होती है, पर वर्षा नहीं होती। वर्षा न होने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा के लिए अलर्ट है। इस दौरान 15.6 से 115.5 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है। इस दो दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री हो सकता है। 4 से 7 जुलाई को मध्यम वर्षा के लिए अलर्ट है। इस दौरान 15.5 से 64.4 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री हो सकता है।

 

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ उमस कर रही परेशान:

उत्तर प्रदेश में बारिश तो हो रही है, लेकिन साथ ही साथ उमस भी परेशान कर रही है। चिपचिपाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहां रुक-रूककर बारिश हो रही है। 2 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में ज़्यादातर जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की अधिकतम संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार है।

 

पहाड़ी राज्यों में हो रही ज़बरदस्त बारिश:

 

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश अपनें शबाब पर है। इन दोनों प्रदेशों में 5 जुलाई तक गरज चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है। उत्तराखंड में तो आज के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 3 से 5 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है वहीं, 3 से 5 जुलाई तक येलो अलर्ट घोषित किया हुआ है।

 

 पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के क्षेत्रों में वर्षा के लिए परिस्थितियां उपयुक्त हैं। इन इलाकों में 5 जुलाई तक अच्छी खासी बारिश हो सकती है. मौसम अधिकारियों ने 5 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 एमपी और राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

 

मध्य प्रदेश में मानसून का मौसम अच्छा दिख रहा है. मौसम अधिकारियों ने मंगलवार को कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है. खरगोन, झाबुआ, धार, रतलाम, रायसेन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊ, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, मैहर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। और पन्ना. इसके अलावा मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, कोलार, सिंगरौली, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

 

वहीं अब राजस्थान की बात करें तो यहां भी मॉनसून का असर देखा जा सकता है। मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 5 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। आज भी मौसम विभाग ने इन दो क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

 

बाकी राज्यों का क्या है हाल?

बिहार में सबसे पहले मॉनसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से वहां और जमकर बारिश हुई है।आज कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. बिहार के जमुई, बांका और लखीसराय जैसी जगहों पर एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सीवान, अरवल, जहानाबाद, बक्सर और भागलपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से दिक्कतें पैदा हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *