अब मोबाईल ऍप के जरिये करें पशु संवर्धन

कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय के देसी गाय अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र के तहत पशुपालन और डेयरी विज्ञान विभाग द्वारा विकसित देश का पहला ‘फुले अमृतकाल’ पशुसल्ला मोबाइल सिस्टम (ऐप) लॉन्च किया।

इस अवसर पर विधायक बालासाहेब अजबे, विधायक संग्राम जगताप, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुप कुमार, कृषि आयुक्त प्रवीण गेडाम, महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय राहुरी के कुलपति कर्नल डाॅ. पी.जी. पाटिल एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे।

फुले अमृतकाल पशुसल्ला मोबाइल ऐप लॉन्च

इस अवसर पर कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा की, जलवायु परिवर्तन के कारण आंधी, भारी बारिश, बादल फटना, तापमान में वृद्धि, लू और बेमौसम बारिश जैसी समस्या आए दिन मुसीबते खड़ी कर रहे हैं । इससे न केवल पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि पशुधन के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।

संकर गाय और भैंसों में दूध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि डेयरी गायों के दूध उत्पादन में 5 से 20 प्रतिशत की कमी आई है। धनंजय मुंडे ने कहा कि यह ऐप इन चुनौतियों से पार पाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ऍप पशु संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

यह ऍप पशु संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस ऐप के माध्यम से, किसान समय-समय पर पशुओंको छाया प्रदान करने, उचित वेंटिलेशन बनाए रखने, पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने, पंखे या फॉगर सिस्टम को स्वचालित रूप से चालू करने और गर्मी के कारण जानवरों के तनाव को कम करने के लिए संतुलित आहार जैसे उपयोंकी जानकारी ले सकेंगे।

पशुओंको होने वाली समस्या का समाधान खोज सकेंगे

इस ऐप का उपयोग करने के लिए Google Play Store से फुले अमृतकल ऐप डाउनलोड करें। जिसके बाद आप अपना मोबाईल नंबर ऍप में रजिस्टर्ड कराएं। मोबाईल नंबर दर्ज कराने के बाद आपको ओटीटी नंबर मिलेगा। ओटीपी प्राप्त करने के बाद आप अपना पता और स्थान ऍप में दर्ज करें। इस ऍप के जरिये आपको अपने आसपास के एरिया का तापमान पता चल सकेगा।

इस ऍप के जरिये किसान पशुओं सम्बंधित जानकारी ले सकेंगे। पशुओंको होने वाली समस्या का समाधान भी खोज सकेंगे। यह ऍप किसानों को समय समय पर तापमान सम्बंधित जानकारी भी देगा। पशुओंको होने वाली बिमारियों से भी अवगत कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *