रेड स्टार पपीता की खेती से होगा बेहतर उत्पादन, बीजों की होगी होम डिलीवरी

फलों में पपीते का उच्चतम स्थान है यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे उबालकर और पकाकर खाया जाता है। इसके सेवन से        अपचन की समस्या ठीक हो जाती है। पपीते में पानी की अच्छी मात्रा होती है इसके सेवन से त्वचा में नमी रहती है। इसके गूदे को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में निखार आता है और नमी बनी रहती है। पपीते की कई प्रमुख किस्में होती हैं जो अधिक पैदावार प्रदान करती हैं।

इन किस्मों की बाजार में काफी मांग होती हैं जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है। यदि किसानों को उन्नत किस्म के बीज खरीदने में कठिनाई हो रही है तो वे नीचे दी गई जानकारी से मदद ले सकते हैं।

यहां करें ऑनलाइन आर्डर

राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) किसानों को ऑनलाइन पपीते के बीज उपलब्ध करा रहा है ताकि बीजों की खरीदारी के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके ऑनलाइन स्टोर से किसान रेड स्टार वैरायटी के बीज खरीद सकते हैं। इस ऑनलाइन स्टोर में कई किस्मों के पपीते के बीज आसानी से उपलब्ध होंगे। किसान इसे ऑनलाइन आर्डर करके होम डिलीवरी ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसान नीचे दिख रहे ट्विटर थ्रेड के वेबसाइट के इस लिंक पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं।

एक पेड़ में 80-100 किलो तक होता है उत्पादन

रेड स्टार किस्म की विशेषता यह है कि इसे अधिक निगरानी की जरूरत नहीं होती है और इसके अलावा भी इससे अच्छा उत्पादन होता है। इस किस्म के पेड़ में लगभग 80 से 110 किलो तक का उत्पादन होता है। इसके एक फल का वजन एक से डेढ़ किलो तक होता है। इसका पेड़ 7.5 फीट तक ऊँचा होता है और यह पौधा आठ महीनों में फल देने लगता है। इसके फल की गुणवत्ता दूसरी किस्मों के मुकाबले अच्छी होती है।

दोमट मिट्टी में होता है अच्छा उत्पादन

पपीते के बेहतर उत्पादन के लिए इसे गर्म और नमी युक्त जलवायु में उगाया जाता है। यह 38 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर अच्छे से विकसित होता है। पपीता एक तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है। इसके अच्छी पैदावार के लिए सामान्य मिट्टी, थोड़ी गर्मी और प्राकृतिक धूप की आवश्यकता होती है। पपीते की खेती के लिए हल्की दोमट और अच्छी निर्जली जमीन उपयुक्त मानी जाती है। इसकी खेती के लिए किसान भाई सबसे पहले खेत को अच्छी तरह से जुताई करके तैयार करलें और फिर बीजों की बुवाई करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *