इन तरीकों से घर पर ही लगाया जा सकता है केसर!!

भारत में शयद ही कोई ऐसा होगा जो केसर के बारे में न जानता हो। केसर हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी है। केसर के सेवन से शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन मार्किट में केसर के दाम हमेशा काफी अधिक होते है। ऐसे में कुछ तरीको की मदद से केसर घर पर ही उगाया जा सकता है।

आइए आज आपको ऐसी ही कुछ तरीको के बारे में बताते है:

केसर की खेती भारत में हिमांचल प्रदेश और कश्मीर जैसे राज्यों में की जाती है। अगर मौसम की बात करे तो, केसर के लिए कम टेम्प्रेचर और ठंडे मौसम की ज़रूरत होती है। हालांकि गर्म इलाको में केसर को घर के अंदर उगाया जा सकता है। केसर को उगने के लिए दोमट मिट्टी को सबसे अच्छा माना जाता है। इस मिट्टी में कुछ मात्रा में खाद मिलाने की ज़रूरत भी होती है।

इन बातो का रखे ख्याल:

केसर को उगने के लिए कंदे की ज़रूरत पड़ती है। कंदे को ऑनलाइन या नर्सरी से मंगवाया जा सकता है। इसके बाद कंदे को 8 सेंटीमीटर गहरे गड्ढे में लगा दे। इस बात का खास ध्यान रखे की दो कंदो के बीच 10 सेंटीमीटर की दूरी हो। इसके अलावा मिट्टी की नमी का भी ख्याल रखे।

केसर उगने के लिए 10 से 12 डिग्री टेम्प्रेचर की ज़रूरत पड़ती है। इसके अलावा इसे  5 से 7 घंटे धूप की भी ज़रूरत पड़ती है।

गर्म जगहों पर न करें स्टोर:

केसर के फूल अक्टूबर, नवंबर के महीने में खिलते है। इसकी कटाई के लिए सुबह के समय को सर्वोत्तम माना गया है। ऐसे में केसर को सुबह की धूप में सूखा लेना चाहिए जिसके बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में ठंडी जगह पर स्टोर करके रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *