भारत के वो पांच राज्य जहां होती है सबसे ज़्यादा आम की खेती!!

भारत में गर्मी का सीजन शुरू होते ही अगर मार्किट में सबसे ज्यादा किसी चीज़ की डिमांड होती होती है, तो वो होता है आम। आम को “फलो का राजा” भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में भी आम का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन भारत में ही होता है।

भारत के हर एक राज्य में अलग अलग आम के किस्मों की खेती की जाती है। ऐसे में हर एक राज्य के आम का स्वाद एक दूसरे से अलग होता है। आम का उत्पादन भारत के लगभग सभी राज्यों में होता है। लेकिन आम उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के सभी राज्यों में सबसे आगे है, जबकि यूपी सहित छह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत का कुल 70 प्रतिशत आम का उत्पादन किया जाता है।

आइए, आज आप को बताते है भारत के वो पांच राज्य जहां होती है आम की सबसे ज़यादा खेती:

उत्तर प्रदेश : भारत में सबसे अधिक आम की खेती उत्तर प्रदेश में की जाती है। उत्तर प्रदेश के दशेरी और लंगड़ा आम की डिमांड भारत के साथ साथ विदेशो में भी है। उत्तर प्रदेश में हर साल 45 लाख टन आम का प्रोडक्शन होता है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में पूरे देश का 20 प्रतिशत आम का प्रोडक्शन होता है। आंध्र प्रदेश के बैंगनपल्ले आम की डिमांड देश विदेश में भी होती है। आंध्र प्रदेश में हर साल 28 लाख टन आम का प्रोडक्शन होता है।

बिहार : हर साल बिहार में पूरे देश के 11 प्रतिशत आम का प्रोडक्शन किया जाता है। बिहार का जर्दालु आम सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बिहार में हर साल 1549 लाख़ टन का प्रोडक्शन होता है।

कर्नाटक: भारत में चौथा सबसे ज्यादा आम का प्रोडक्शन करने वाला राज्य कर्नाटक है। कर्नाटक हर साल लगभग 10 से 12 लाख टन आम का प्रोडक्शन करता है। कर्नाटक हर साल देश के 8 प्रतिशत आम प्रोडक्शन करता है।

तमिलनाडु : भारत में पांचवे नंबर पर आम की खेती तमिलनाडु में की जाती है। तमिलनाडु के किसान पूरे देश के आम प्रोडक्शन का 6 प्रतिशत हिस्सा इसी राज्य में उगाते है। इस राज्य में नीलम और तोतापुरी ये दो आम की प्रमुख किस्मे है।

इसके आलावा  गुजरात में भी आम की बम्पर पैदावार की जाती है। यहां 5.53 प्रतिशत आम का उत्पादन होता है। इनके अलावा कई अन्य राज्य और भी हैं जहां बचे हुए 30 प्रतिशत आम का उत्पादन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *