लाखों की कमाई करा सकता है कसावा ऐसे कर सकते है खेती !!

भारत में किसान इस समय खेती से प्रॉफिट कमाने के लिए अलग लग फसलों की खेती करने से पीछे नहीं हट रहे है। ऐसे में उन्हें इन फसलों की खेती से मुनाफा भी ज़बरदस्त हो रहा है। उन्ही में से एक फसल है कसावा। इसकी खेती से किसानों की लाखों की कमाई हो सकती है।

आइए जानते है कैसे हो सकती है कसावा की खेती?

कसावा एक बागबानी फसल है जो दिखने में बिलकुल शकरकंद जैसी होती है। इसकी खेती भारत के दक्षिण हिस्से में की जाती है जिससे किसानों को तगड़ा मुनाफा होता है। कसावा का उपयोग साबूदाना बनाने में किया जाता है।

कैसे की जाती है खेती?:

कसावा की खेती कंदवाले फसलों की तरह की जाती है। यानी की कसावा के जड़ो की खेतो में रोपाई करनी होती है। कसावा की खेती हर मौसम में की जाती है। हालांकि इसके कंद तेज़ी से फूटना दिसंबर में शुरू होते है। इसकी खेती समतल से लेकर ढलान वाले खेतो में बड़ी आसानी से की जाती है। हालांकि इस बात का खास ख्याल रखे की खेतो में जल निकासी ठीक से होती रहे। मार्किट में इसके दाम 200 से लेकर 400 किलो तक होते है। ऐसे में इसकी खेती से किसानों को लाखो का फ़ायदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *