आखिर बाजार में कब तक होंगे अल्फांसो आम के दर्शन?

भारत में गर्मी का मौसम अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। ऐसे में बाज़ारो में आम की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन भारत में अगर सबसे ज़्यादा किसी आम का इंतज़ार होता है तो वो है अल्फांसो आम।

ऐसे में आइए आप को बताते है की कब हो सकते है भारतीय बाज़ारो में इस आम के दर्शन?

एक्सपर्ट्स की माने तो ये आम मार्किट में अप्रैल के महीने से शुरू होकर जुलाई तक मिलता है। ये आम अपनी मिठास के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ऐसे में इस आम के दीवानों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने जा रहा है।

अपने स्वाद के साथ साथ ये आम सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है इसमें विटामिन्स के साथ साथ पोटैशियम और फाइबर भी पाया जाता है।

इस आम की कीमत भी अन्य आमों के मुकाबले अधिक होती है। मार्किट में कोंकण का हापुस, वलसाड हापुस और अन्य राज्य के हापुस का इंतजार जल्द ही ख़त्म होने वाला है। इस आम की सबसे खास बात ये है की ये पकने के बाद भी एक हफ्ते तक ख़राब नहीं होता. भारत में इस आम का काफी बड़ी तादाद में निर्यात किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *